नशीली आंखें से फेमस पलामू की शिवानी शर्मा का झारखंड आगमन, रांची में हुआ भव्य स्वागत


नशीली आंखें से फेमस पलामू की शिवानी शर्मा का झारखंड आगमन, रांची में हुआ भव्य स्वागत
रांची। नशीली आंखें गाने से देशभर में पहचान बनाने वाली पलामू की बेटी और भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री शिवानी शर्मा अपने गृह राज्य झारखंड पहुंचीं। रांची के ओडीआर (ODR) में उनके पहुंचते ही प्रशंसकों और चाहने वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं से भरा हुआ राज्य है। यहां के युवाओं में अपार हुनर है, जरूरत सिर्फ सही मंच और उचित मार्गदर्शन की है। यदि युवाओं को अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने झारखंड में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की संभावनाओं को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
शिवानी शर्मा ने हिंदी, पंजाबी और तेलगू सिनेमा में अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने टी-सीरीज समेत कई प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनियों के साथ काम करते हुए 50 से अधिक म्यूजिकल एल्बम्स में अभिनय किया है। उनके गाने और फिल्में देश-विदेश में दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई हैं।
हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में उनकी मौजूदगी ने उनके करियर को नया आयाम दिया है। झारखंड आगमन पर शिवानी शर्मा ने अपने गृह राज्य से मिले प्यार और समर्थन के लिए लोगों का आभार जताया और कहा कि वे आगे भी राज्य के युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *