मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आमजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुलाकात, जन समस्याओं और जनकल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आमजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मुलाकात, जन समस्याओं और जनकल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आमजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला एवं नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी संवाद किया। बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से जनता से सीधा संवाद बनाए रखने, योजनाओं की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने और फीडबैक के माध्यम से सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के समन्वय से ही जनकल्याण के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *