सिमडेगा : जिला प्रशासन की तत्परता और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के चलते “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में सिमडेगा जिला ने पूरे राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

सिमडेगा : जिला प्रशासन की तत्परता और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के चलते “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में सिमडेगा जिला ने पूरे राज्य में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक प्राप्त कुल आवेदनों में से 94.09 प्रतिशत से अधिक का सफल निस्तारण किया जा चुका है, जो झारखंड के सभी जिलों में सबसे आगे है।

प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों की टीमों और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाया है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित की गई, जिससे लोगों को समय पर सेवाएं मिल सकीं।

जिले के उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में लंबित शेष आवेदनों का शीघ्र निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर जनता तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *