5 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीद, किसानों को मिलेंगे 2450 रुपये प्रति क्विंटल, 48 घंटे में खाते में पूरा भुगतान

15 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीद, किसानों को मिलेंगे 2450 रुपये प्रति क्विंटल, 48 घंटे में खाते में पूरा भुगतान


झारखंड सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान खरीद की तिथि 15 दिसंबर से तय कर दी है। इस खरीफ विपणन वर्ष में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के साथ राज्य सरकार द्वारा घोषित बोनस जोड़कर कुल 2450 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसानों से खरीदे गए धान की राशि 48 घंटे के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी, ताकि उन्हें भुगतान के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य भर में धान खरीद के लिए सभी प्रखंडों में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसान निबंधन के आधार पर निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी केंद्र पर धान बेच सकेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी किसान को दिक्कत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन को लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

खरीद प्रक्रिया से जुड़े किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए किसानों को जिला कृषि कार्यालय या टोल-फ्री हेल्पलाइन से संपर्क करने की सुविधा भी दी गई है।

सरकार की इस पहल से राज्य के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *