मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत, 12 दिसंबर को अगली सुनवाई
रांची, 6 दिसंबर।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शनिवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से जारी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी।
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे एमपी-एमएलए विशेष अदालत में स्वयं उपस्थित हुए और अपनी हाजिरी दर्ज कराई। इस दौरान वे महाधिवक्ता राजीव रंजन के साथ विशेष न्यायाधीश श्री सार्थक शर्मा की अदालत में पेश हुए।
सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री ने 7-7 हजार रुपये के दो मुचलके अदालत में जमा किए, जिसके उपरांत अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 दिसंबर 2025 को निर्धारित की गई है।

