रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। आगमन के तुरंत बाद उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांjalि अर्पित की। पुतिन ने समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर महात्मा गांधी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहे और भारतीय अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया। राजघाट पर श्रद्धांजलि देने के बाद राष्ट्रपति पुतिन अपने निर्धारित कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे।
बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, ऊर्जा, व्यापार व रणनीतिक सहयोग से जुड़े कई अहम समझौतों पर चर्चा की जाएगी। दोनों देशों के बीच आपसी साझेदारी को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।

