बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बाघचट्टी में विशेष कार्यक्रम, 50 से अधिक वृद्ध जनजातीय नागरिकों को बांटे गए कंबल
भगवन बिरसा मुंडा 50वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा सोमवार को ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टी गांव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनजातीय समुदाय की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हुए जनजातीय समाज को सबल एवं स्वाभिमानी बनाने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर कल्याण आश्रम की ओर से 50 से अधिक वृद्ध जनजातीय नागरिकों को कंबल वितरित किए गए। बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण से लोगों में खुशी देखी गई।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति और जनजागरण से जुड़े संदेश भी साझा किए गए। आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में भी जनजातीय समाज के उत्थान हेतु ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।


