झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान राज सिन्हा को

झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान राज सिन्हा को

झारखंड विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर इस वर्ष का ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा को देने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में स्पीकर आवास पर आयोजित चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

चयन समिति ने राज सिन्हा के विधायी कार्यों, विधानसभा में उनके सक्रिय योगदान और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए उनकी सराहना करते हुए उनके नाम पर मुहर लगाई।

समारोह के तहत 22 नवंबर 2025 को झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा औपचारिक रूप से राज सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार, रजत जयंती वर्ष में उत्कृष्ट विधायक का चयन पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया है और यह सम्मान उन विधायकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने सदन की गरिमा बढ़ाने और जनता के हितों को मजबूती से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *