उलिहातु, खूंटी में धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भव्य समारोह
राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम हुए सम्मिलित
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उलिहातु स्थित बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स में आज भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री श्री जुएल ओराम शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत धरती आबा की जन्म-जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
झारखंड वीरों की धरती मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा:
“झारखंड वीरों की धरती है। अनेक वीरों ने अपने संघर्ष और बलिदान से इस राज्य को जन्म दिया है। उनके सपनों का झारखंड बनाना हमारा कर्तव्य है।”
मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन को भी भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति आज पूरे राज्य को खल रही है।
आदिवासी एवं जनजातीय समुदायों का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव जाकर सभी समुदायों की समस्याओं को समझने और हल करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया:
- जनजातीय समुदायों को केंद्र में रखकर अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएँ संचालित हो रही हैं।
- सरकार अपने खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा माताओं-बहनों, गांव-गरीबों और किसानों के कल्याण पर लगा रही है।
- “हमारी सरकार रांची से नहीं, गांव से चलने वाली सरकार है।”
उन्होंने कहा कि 25 वर्ष के युवा राज्य झारखंड को युवाओं के सहयोग से देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है।
महिलाओं को मजबूत बनाने हेतु विशेष पहल
मुख्यमंत्री ने कहा:
- पहले लोगों को इलाज और पढ़ाई के लिए महाजनों से उधार लेना पड़ता था, लेकिन आज परिस्थितियाँ बदल रही हैं।
- स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।
- सरकार महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।
- आने वाले समय में खेल, पर्यटन, रोजगार और आधारभूत संरचना पर बड़े पैमाने पर कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्देश्य यही है कि….हर झारखंडवासी के घर में खुशहाली आए, चेहरों पर मुस्कान हो और सभी राज्य के विकास के सहभागी बनें।



