रांची के धुर्वा डैम में बड़ा हादसा  तीन पुलिसकर्मियों गाड़ी सहित डूबने से मौत…


रांची के धुर्वा डैम में बड़ा हादसा  तीन पुलिसकर्मियों गाड़ी सहित डूबने से मौत…

रांची के धुर्वा डैम में देर रात एक दर्दनाक हादसा, जहाँ तेज रफ्तार से गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे डैम में गिर गई, जिसके बाद गाड़ी में सवार तीनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई

मृत पुलिसकर्मी जमशेदपुर के जिला जज के बॉडीगार्ड और चालक बताए जा रहे हैं। हादसा अचानक हुआ, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी पानी में समाते ही स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे की जांच जारी है, और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में क्यों थी और किन परिस्थितियों में वह डैम में जाकर गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *