बिहार विधानसभा चुनाव में सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी विचार की जीत, बाबूलाल मरांडी

बिहार विधानसभा चुनाव में सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी विचार की जीत, बाबूलाल मरांडी

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों और मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर और लड्डू बांटकर खुशी मनाई। कार्यालय परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लड्डू खिलाकर जीत की शुभकामनाएँ दीं।

प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिहार और झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठोर परिश्रम के लिए धन्यवाद देते हुए जनता द्वारा एनडीए पर जताए गए प्रचंड भरोसे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष तथा सभी एनडीए नेताओं को बधाई दी।

 मरांडी ने कहा कि “बिहार की ऐतिहासिक जीत सुशासन, सबका साथ–सबका विकास और राष्ट्रवादी विचारों की जीत है। बिहार की जनता ने एनडीए पर दिल खोलकर भरोसा जताया है, और यही भरोसा एनडीए की ताकत है।”

उन्होंने कहा कि इस परिणाम ने लोकतंत्र को मजबूत किया है और लोकतंत्र विरोधी ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। यह चुनाव परिणाम देश की राजनीति को नई दिशा देने वाला है।

घाटशिला उपचुनाव पर प्रतिक्रिया
घाटशिला उपचुनाव के परिणाम पर बाबूलाल मरांडी ने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत “सहानुभूति की जीत” है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की नाकामियों पर सहानुभूति हावी रही और ऐसी परिस्थितियों में यह परिणाम स्वाभाविक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *