जामताड़ा की नारी शक्ति को बढ़ावा के लिए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने 60 बहनों को सिलाई मशीनें बाटी।

जामताड़ा की नारी शक्ति को बढ़ावा के लिए मंत्री इरफ़ान अंसारी ने 60 बहनों को सिलाई मशीनें बाटी।

“हर घर में हुनर, हर हाथ में रोज़गार” महिला सशक्तिकरण की दिशा में जामताड़ा ने रचा नया इतिहास

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफ़ान अंसारी ने आज जामताड़ा प्रखंड परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में 60 महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कीं।
यह पहल जामताड़ा की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

हर बहन सशक्त हो — यही मेरा सपना है, डॉ. अंसारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहा —

“नारी शक्ति को सशक्त बनाना मेरा संकल्प है। हर घर में हुनर, हर बहन के हाथ में रोज़गार और समाज में उनका सम्मान सर्वोपरि है। आने वाले समय में महिलाओं के लिए और भी अधिक प्रशिक्षण, संसाधन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जामताड़ा की बेटियाँ और बहनें आत्मनिर्भर बन सकें।”

उन्होंने बताया कि विधायक बनने के बाद से ही उन्होंने जामताड़ा की महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया है।

“मुझे गर्व है कि एक सर्वे के अनुसार, झारखंड में महिलाओं की भागीदारी के मामले में जामताड़ा अव्वल स्थान पर है। यह हमारी सामूहिक सफलता है।”

महिलाओं ने कहा  “विधायक साहब हमारे भाई की तरह हमेशा साथ हैं

कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं ने भावुक होकर कहा कि विधायक साहब ने हमें सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर दिया है। उन्होंने हमारे जीवन में विश्वास जगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *