लाल किले के पास जोरदार धमाका, इलाके में मचा हड़कंप  पुलिस ने शुरू की जांच

लाल किले के पास जोरदार धमाका, इलाके में मचा हड़कंप  पुलिस ने शुरू की जांच


दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के आसपास सोमवार शाम को हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों और इमारतों की खिड़कियां और दरवाजे टूटकर बिखर गए, हालांकि राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। लाल किले और चांदनी चौक के बीच के इलाके में सभी रास्तों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमाके की वजह की जांच जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है।

“धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम सैंपल इकट्ठा कर रही है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह सिलेंडर ब्लास्ट था या किसी अन्य प्रकार का विस्फोट।”

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच रही हैं कि कहीं यह किसी साजिश या आतंकी गतिविधि का हिस्सा तो नहीं। एनआईए और आईबी की टीमें भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *