गुरुनानक जयंती के अवसर पर ‘प्रकाश उत्सव’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन

गुरुनानक जयंती के अवसर पर ‘प्रकाश उत्सव’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन

पी०पी० कंपाउंड, रांची स्थित गुरुनानक स्कूल परिसर में आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर 556वें “प्रकाश उत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने सम्मिलित होकर श्रद्धा अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर समस्त झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने समस्त सिख समुदाय एवं राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा…प्रकाश उत्सव’ में शामिल होकर हर्ष की अनुभूति होती है।

एक-दूसरे का हाथ थाम कर आगे बढ़ना ही सबसे बड़ी ताकत है।
गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्ते और आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना साकार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *