झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की स्टार प्रचारक विधायक कल्पना सोरेन ने आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन ने राज्य की महिलाओं को मईया जैसा सम्मान दिया है, जबकि भाजपा ने हमेशा उनका अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सरकार ने सखी मंडलों, आशा बहनों, बिरसा हरित ग्राम योजना, और फसल राहत योजना जैसी पहलों के माध्यम से नई दिशा दी है।
डॉ. कल्पना सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि—भाजपा के शासन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की अनदेखी की गई। लेकिन आज झारखंड में हर महिला को अपनी बात कहने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला है।”
उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास और सम्मान की इस राह को मजबूत करने के लिए झामुमो उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं।
सभा में भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने नारे लगाकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और झामुमो सरकार के कामों के प्रति समर्थन जताया।




