मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की माताजी के निधन पर शोक प्रकट किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की माताजी के निधन पर शोक प्रकट किया

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय के डोरंडा, रांची स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति मुखोपाध्याय की माताजी स्मृति-शेष  रीना मुखर्जी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस दुखद घड़ी में परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से उन्हें धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री सोरेन ने स्वर्गीय रीना मुखर्जी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *