मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इंडियन बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से इंडियन बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

 कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी  बिनोद कुमार, महाप्रबंधक  चंद्रशेखरन वी, मुख्य महाप्रबंधक  विवेक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश शरण ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।

यह मुलाकात एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई, जिसमें बैंक के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को इंडियन बैंक की विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के विषय पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने राज्य में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में बैंक की भूमिका की सराहना की और कहा कि सरकार चाहती है कि बैंकिंग सुविधाएं राज्य के हर पंचायत तक पहुंचें, ताकि आम जनता को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *