बाबूलाल मरांडी ने झामुमो सरकार पर साधा निशाना, कहा “घाटशिला की जनता अब परिवर्तन के मूड में है”


बाबूलाल मरांडी ने झामुमो सरकार पर साधा निशाना, कहा “घाटशिला की जनता अब परिवर्तन के मूड में है”

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव प्रचार के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज धालभूमगढ़ मंडल के रावताड़ा और पाणिनीय पंचायत में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि “घाटशिला की जनता अब पूरी तरह परिवर्तन के मूड में है। हेमंत सोरेन की झामुमो सरकार आदिवासी विरोधी और जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग को परेशान कर रही है।”

उन्होंने कहा कि चाईबासा में आदिवासी युवाओं और महिलाओं पर बर्बर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी असली मानसिकता दिखा दी है। “अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे आदिवासी युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर सरकार ने लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने का काम किया है,” मरांडी ने कहा।

उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि “अबुआ सरकार” का नारा देने वाले मुख्यमंत्री दरअसल “बबुआ के निर्देश” पर काम करते हैं। सत्ता में आने के बाद उन्होंने आदिवासी समाज पर लाठी और गोली चलवाने का काम किया है।

मरांडी ने भरोसा जताया कि घाटशिला की जनता इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व को चुनेगी।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *