धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, परिवार ने दी जानकारी ,फैंस रहे निश्चिंत
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के प्रसिद्ध ब्रेच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय ‘ही-मैन’ के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके चाहने वालों में हल्की चिंता की लहर दौड़ गई।
हालांकि, परिवार और टीम के सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें केवल रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह सामान्य स्वास्थ्य जांच है और चिंता की कोई बात नहीं है।
धर्मेंद्र, जिन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘चुपके चुपके’ और ‘धरम वीर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
फिलहाल, अभिनेता को अस्पताल में कुछ समय के लिए निगरानी में रखा गया है और उम्मीद है कि वे जल्द ही घर लौट आएंगे।
फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

