मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक ममता देवी के ससुर स्व. सरयु महतो को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रामगढ़ विधायक ममता देवी के दुलमी प्रखंड स्थित होहद गांव पहुंचे।
उन्होंने विधायक के ससुर स्मृति शेष स्व. सरयु महतो जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में सबलता प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने विधायक ममता देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढ़स बंधाया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, कई विधायकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभी ने स्व. सरयु महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विदित हो कि 20 अक्टूबर 2025 को रामगढ़ विधायक ममता देवी के ससुर सरयु महतो जी का निधन हो गया था।
वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री और दो पुत्रवधु सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।


