जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को “पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिले के कुल 10 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त ने शिक्षकों के दीर्घ सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि— “शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं, उनकी सेवाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।”
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाविद् उपस्थित थे।



