राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के शिल्पकार तथा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देशी रियासतों का विलय कर एक एकीकृत भारत की नींव रखी। उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रनिष्ठा से आज का भारत सशक्त और संगठित स्वरूप में खड़ा है।

राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श और कार्य आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जीवन से हमें देश की एकता और अखंडता के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *