गुरुद्वारा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

गुरुद्वारा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व उत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में गुरुद्वारा  गुरु सिंह सभा (मेन रोड, रांची) तथा गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा (रातू रोड, रांची) के एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि आगामी 3 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड की ओर से भव्य नगर-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, वहीं 5 नवंबर को पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में प्रकाश पर्व उत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *