पूर्वी सिंहभूम में बड़ा सियासी फेरबदल, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिलाई सदस्यता
झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला।
पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से —
- पंकज सिन्हा, उपाध्यक्ष, जिला परिषद (पूर्वी सिंहभूम)
- सौरभ चक्रवर्ती, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- कौशिक सिन्हा, अध्यक्ष, भाजपा घाटशिला मंडल
- तुषार पात्रों, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा मुसाबनी
- सुरेश महाली, भाजपा मीडिया प्रभारी
- बंटी सिंह, अध्यक्ष, जंबू अखाड़ा, जमशेदपुर
इन सभी नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के करकमलों से ग्रहण की।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री कुणाल षड़ंगी तथा जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती बारी मुर्मू भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी नव–सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि “झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता के विश्वास की पार्टी है, जो झारखंड की अस्मिता, विकास और जनहित के लिए प्रतिबद्ध है।



