बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, झारखंड में शुरू हुई बारिश, रांची में झमाझम, मौसम हुआ सुहावना

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Montha) का असर अब झारखंड में भी दिखने लगा है। मंगलवार शाम से राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम एकदम सुहावना और ठंडा हो गया है। झारखंड में दिख रहा तूफान का असर

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ फिलहाल बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सक्रिय है और इसके प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की भी संभावना है।

 31 अक्टूबर तक बरसेगा झारखंड

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य में 31 अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, रांची, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग और धनबाद जिलों में अधिक प्रभाव देखा जा सकता है।

लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। मौसम में नमी बढ़ने से ठंडक का अहसास होने लगा है।

मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। वहीं, बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *