राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की भेंट, पुत्र के आशीर्वाद समारोह में सपरिवार आमंत्रित किया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की भेंट, पुत्र के आशीर्वाद समारोह में सपरिवार आमंत्रित किया

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री गंगवार ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में सपरिवार सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल गंगवार का आत्मीय स्वागत किया और उनके आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *