चाईबासा कांड पर CM हेमन्त सोरेन का एक्शन, सिविल सर्जन और जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन का आदेश

चाईबासा में थैलेसीमिया बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने का मामला, CM हेमन्त सोरेन ने दिए सख्त एक्शन के निर्देश

झारखंड के चाईबासा में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने का मामला अब राज्य स्तर पर गंभीर हो गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने के खुलासे के बाद राज्यभर में हड़कंप मच गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक कर चाईबासा के सिविल सर्जन सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का ज्वलंत उदाहरण है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि घटना की पूरी जांच तेज गति से की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वहीं, रांची से भेजी गई पांच सदस्यीय मेडिकल जांच टीम ने अस्पताल और ब्लड बैंक का दौरा कर सैंपल की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *