मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी को दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन और विधायक  कल्पना सोरेन ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की माता स्वर्गीय जलेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित ब्राह्मण भोज सह कुटुंब भोज में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन और विधायक  कल्पना सोरेन आज हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह जेएमएम केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *