मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर


राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक में सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियोंकंप्यूटर ऑपरेटरों और हेल्प डेस्क मैनेजरों ने भाग लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को मतदाता सूची के सटीक और अद्यतन पुनरीक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की सटीकता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान पैतृक मैपिंग (Parental Mapping) के महत्व पर विशेष बल दिया गया। के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाताओं की पैतृक जानकारी का सही मिलान करने से डुप्लीकेट या गलत प्रविष्टियों को रोका जा सकेगा।

साथ ही, उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिया कि घर-घर सत्यापनफॉर्म-6, 7, 8 की एंट्री, और फोटो व अन्य विवरणों के अद्यतन कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाए, ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र मतदाता निर्बाध रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *