मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पंजाब के मंत्रियों ने की मुलाकात, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आमंत्रण…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पंजाब के मंत्रियों ने की मुलाकात, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का दिया आमंत्रण…


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 9वें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, समर्पण, त्याग, आदर्श और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन में देशभर के संत-महात्माओं सहित विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंजाब सरकार के आमंत्रण के लिए दोनों मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *