बिहार चुनाव 2025 : पीएम मोदी का युवा कार्यकर्ताओं से संवाद…

 बिहार चुनाव 2025 : पीएम मोदी का युवा कार्यकर्ताओं से संवाद…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत राज्य के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

गुरुवार शाम को आयोजित इस वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार का यह चुनाव राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता चाहती है, और भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाकर इस भरोसे को और मजबूत करना होगा।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि “युवाओं की ऊर्जा और समर्पण ही बिहार के भविष्य की दिशा तय करेगा। बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे।” (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)

“हमारा हर बूथ भाजपा का किला होना चाहिए। जब हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करेगा, तब एनडीए की जीत निश्चित होगी।”

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार में भाजपा केवल चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि विकास के संकल्प के साथ जनता के विश्वास की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और कार्यकर्ताओं का परिश्रम मिलकर बिहार में नए युग की शुरुआत करेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी के साथ ही भाजपा ने भी संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं — “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान बन रहा है भाजपा की चुनावी रणनीति की रीढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *