घाटशिला उपचुनाव में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन होंगे झामुमो के प्रत्याशी

घाटशिला उपचुनाव में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन होंगे झामुमो के प्रत्याशी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की घोषणा …

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने, बिहार विधानसभा चुनाव और झारखंड के घाटशिला उपचुनाव को लेकर , राजधानी रांची में, चल रही  झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) की केंद्रीय समिति की बैठक समाप्ति के उरान्त कहा कि ….. झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार में विधानसभा चुनाव और झारखंड में घाटशिला उपचुनाव लड़ेगा 

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के अंदर, वार्ता अंतिम दौर पर है, बहुत जल्द आप लोगों के सामने सारी चीजें  स्पष्ट हो जाएगी 

घाटशिला उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा किया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के द्वारा कदावर नेता रहे, पूर्व शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन के परिवार से उनके ही बेटे सोमेश सोरेन को पार्टी ने , प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *