बोकारो में 15 महीनों तक मां-बेटे को कमरे में किया कैद, संपत्ति हड़पने की साजिश बेनकाब।
झारखंड के बोकारो जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर 2517 में 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीता देवी और उनके 48 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बेटे संतोष कुमार महतो को पिछले 15 महीनों से एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था।
यह अमानवीय कृत्य संपत्ति हड़पने की लालच में किया गया था। एक सामाजिक संस्था को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर मां-बेटे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
