धनबाद : तेतुलमारी राजगंज थाना क्षेत्र के बाडर इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।


धनबाद : तेतुलमारी राजगंज थाना क्षेत्र के बाडर इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।

धनबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस खान गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में घेराबंदी की थी। इसी दौरान गैंग के सदस्य भानु मांझी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भानु मांझी के पैर में गोली लग गई।
घायल अपराधी को तत्काल असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भानु मांझी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था।
फिलहाल घटना स्थल से एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *