राँची के तुपुदाना में पुलिस और गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी आफताब घायल
राजधानी राँची के तुपुदाना इलाके में देर रात पुलिस और एक संगठित आपराधिक गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान कुख्यात अपराधी आफताब गोली लगने से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, और हटिया डीएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायल अपराधी आफताब केएसएस गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसके पकड़े जाने से गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।



