बिहार में खत्म होगी शराबबंदी, जन सुराज पार्टी का बड़ा ऐलान
पटना से बड़ी खबर — प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार में शराबबंदी खत्म करने का ऐलान किया है।
रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि अगर जन सुराज पार्टी सत्ता में आती है, तो राज्य में शराब की बिक्री पर लगा प्रतिबंध पूरी तरह हटा दिया जाएगा।
उदय सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून ने गरीबों और मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, जबकि अवैध शराब माफिया फल-फूल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज पार्टी सत्ता में आने पर व्यवस्थित और नियंत्रित शराब बिक्री नीति लागू करेगी, ताकि सरकार को राजस्व भी मिले और अवैध व्यापार पर रोक भी लग सके।

