झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज, ठंड ने दी दस्तक


झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज, ठंड ने दी दस्तक


झारखंड में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद अब राज्य के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

राजधानी रांची, पलामू, लातेहार, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों में लोगों ने अब हल्की सर्दी का अहसास करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार यह साफ संकेत है कि राज्य में धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत हो रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अक्टूबर के मध्य तक झारखंड के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

विभाग ने यह भी कहा है कि फिलहाल आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव से सुबह-शाम की ठंड में बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *