सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान महेंद्र लश्कर शहीद

सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान महेंद्र लश्कर शहीद


चाईबासा। झारखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों ने एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया है। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए हैं। घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के समठा में शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे, जिनमें एक इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शामिल थे। सभी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महेंद्र लश्कर ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आसपास के इलाकों में नक्सलियों की संभावित मौजूदगी को देखते हुए ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से जंगल की घेराबंदी की जा रही है।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि शहीद महेंद्र लश्कर बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे। उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और इस हमले के जिम्मेदार नक्सलियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *