रामगढ़ के गोला जंगल में कुएं में गिरे हाथी और उसका बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गोला वन क्षेत्र के परसाडीह जंगल में गुरुवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई। यहां एक हाथी और उसका बच्चा अचानक खुले कुएं में गिर पड़े। घटना की जानकारी जंगल से गांव तक फैली तो देखते ही देखते आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। अधिकारियों ने बताया कि हाथी और उसका बच्चा दोनों जिंदा और सुरक्षित हैं। उन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

