मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय ,रांची में खुलेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अपग्रेडेशन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक की गई।

मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय ,रांची में खुलेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची के प्रस्तावित उन्नयन को लेकर आज उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश

  • स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करें।
  • मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अपग्रेडेशन में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक तकनीक और तौर-तरीकों का इस्तेमाल हो।
  • खेलगांव स्थित सभी स्टेडियमों की खामियां दूर कर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
  • राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए सभी संसाधन सुनिश्चित किए जाएं।

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 

 झारखंड की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है।

  • एक ही परिसर में विभिन्न खेलों के स्टेडियम की उपलब्धता ने इसे देश के चुनिंदा स्पोर्ट्स हब में शामिल किया है।
  • यहां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ है।
  • खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए यह परिसर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खुलने से :

  • खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिलेगा नया आयाम।
  • राज्य को खेलों के क्षेत्र में बेहतर मंच मिलेगा।
  • झारखंड और देश को अंतरराष्ट्रीय खेलों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *