मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं बॉलीवुड गायिका शिल्पा राव, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर दी शुभकामनाएं


झारखंड की प्रतिभाशाली बेटी और बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका शिल्पा राव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड रांची में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का सम्मान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा….झारखंड की बेटियों ने कई मौकों पर राज्य का नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन किया है। आपकी यह उपलब्धि हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी। आपको मिला यह सम्मान पूरे राज्य का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

शिल्पा राव ने साझा किए अनुभव

बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन के समक्ष अपनी संगीत यात्रा को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने गायन जीवन की शुरुआत की और किस मेहनत के बाद आज नेशनल अवॉर्ड तक पहुंची।

झारखंड की शान

जमशेदपुर की बेटी शिल्पा राव की यह सफलता पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि न केवल संगीत जगत में बल्कि पूरे राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *