ED Raid in Ranchi : जमीन घोटाले के मामले में कांके और सुखदेवनगर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह राजधानी रांची में बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जमीन से जुड़े मामलों में ईडी की टीम ने अलग-अलग कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।
कांके और सुखदेवनगर में ईडी की रेड
सुबह-सुबह ईडी की टीम कांके और सुखदेवनगर इलाके में पहुंची और वहां छापेमारी शुरू कर दी। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी ईडी की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।
जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई जमीन घोटाले और अवैध सौदों से जुड़े मामलों में की जा रही है। ईडी के अधिकारी जमीन के सौदों में हुई गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े कागजात मिलने की संभावना जताई जा रही है।
ईडी की लगातार कार्रवाई
राजधानी रांची में इससे पहले भी ईडी ने कई बड़े मामलों में छापेमारी की है। लगातार हो रही ईडी की कार्रवाई से अवैध जमीन सौदों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

