साइक्लोथॉन से हुआ सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज़, रघुवर दास और कमांडर गौरी मिश्रा भी रहे शामिल
राजधानी रांची के मोराबादी मैदान से सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य आयोजन की शुरुआत साइक्लोथॉन से की गई, जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शुभारंभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युवाओं को खेल और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहीं भारतीय नौसेना की रिटायर्ड अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता कमांडर गौरी मिश्रा। उन्होंने कहा—
“हर घर में साइकिल हो, तभी फिट इंडिया का सपना साकार होगा।”
“स्वस्थ युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत आयोजित यह महोत्सव फिटनेस और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का प्रयास है।
इच्छुक प्रतिभागी SansadKhelMahotsav.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।



