चतरा में मोस्ट वांटेड अपराधी उत्तम यादव का पुलिस एनकाउंटर

चतरा में मोस्ट वांटेड अपराधी उत्तम यादव का पुलिस एनकाउंटर

चतरा : झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात अपराधी उत्तम यादव का चतरा जिले में पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर होने की सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार, उत्तम यादव हाल ही में हजारीबाग में गोली चलवाने की घटना में शामिल था। पुलिस की लगातार निगरानी और कार्रवाई के बाद आज चतरा में उसे घेर लिया गया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई।

उत्तम यादव झारखंड का मोस्ट वांटेड अपराधी माना जाता था। उसने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर कोयला कारोबारियों और व्यापारियों को धमकी दी थी, जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था।

पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में अपराधी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। 

इस एनकाउंटर को झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि उत्तम यादव लंबे समय से फरार था और उस पर कई गंभीर मामले दर्ज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *