


विजयादशमी उत्सव में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन होंगे मुख्य अतिथि; पंजाबी-हिन्दू बिरादरी व अरगोड़ा समिति ने किया आमंत्रण दिया
पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी (मोरहाबादी) व श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति (अरगोड़ा) के प्रतिनिधि समूह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी तथा दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सोरेन को आगामी 2 अक्टूबर 2025 को रांची के मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में परिवार सहित बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।
मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि विजयादशमी का यह आयोजन धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान होने के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सामूहिक उत्सव का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मक वातारण बनता है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को उत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा राज्य वासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
