दुर्गा पूजा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक झारखंड ने की समीक्षा बैठक
पूजा पंडालों में CCTV, हेल्प डेस्क, भीड़ नियंत्रण और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर विशेष जोर
पुलिस महानिदेशक, झारखंड के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय, रांची स्थित सभागार में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
बैठक में पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिया कि:
- पूजा पंडालों का सत्यापन (लाइसेंसी/गैर-लाइसेंसी) किया जाए।
- सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व रोशनी की उचित व्यवस्था हो।
- जिलों में कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहे।
- भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षित पार्किंग और हेल्प डेस्क की व्यवस्था हो।
- सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
- चंदा वसूली, अवैध वधशाला और मादक पदार्थों के कारोबार पर रोकथाम की जाए।
- मूर्ति विसर्जन जुलूस मार्गों की वीडियोग्राफी/ड्रोन सर्विलांस हो तथा DJ पर उतेजक गानों पर रोक लगे।
- रावण दहन और विजयादशमी के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक प्रभात कुमार, डॉ. माईकलराज एस., एस. कार्तिक, शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु और मूमल राजपुरोहित समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
झारखंड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा और विजयादशमी के अवसर पर राज्यभर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी स्तर पर सतर्कता और कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएंगे।



