वासेपुर में NIA की बड़ी कार्रवाई, शाहबाज अंसारी के घर छापेमारी

वासेपुर में NIA की बड़ी कार्रवाई, शाहबाज अंसारी के घर छापेमारी


धनबाद के वासेपुर इलाके में NIA  ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी की टीम ने शाहबाज अंसारी नामक युवक के घर पर छापेमारी की है। शाहबाज अंसारी धनबाद के गोविंदपुर सीओ कार्यालय में कार्यरत बताया जा रहा है।

यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA टीम ने मौके पर नोट गिनने की मशीन भी मंगाई है।

छापेमारी के दौरान झारखंड पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और NIA अधिकारियों को हर संभव सहयोग दे रही है। फिलहाल एजेंसी ने घर की गहन तलाशी शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से आई NIA टीम कर रही है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी तस्वीर व्यापक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *