मुख्यमंत्री ने 301 नव-नियुक्त सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में 301 नव-नियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसमें स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने  संबोधन में कहा…

मुख्यमंत्री ने सभी नव-नियुक्त सहायक आचार्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

  • झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में सरकार निरंतर कदम उठा रही है।
  • प्राथमिक, माध्यमिक, डिग्री, इंजीनियरिंग, मेडिकल और उच्च शिक्षा के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार के प्रयास जारी हैं।
  • राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सकारात्मक दिशा देना है।

 सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र में और भी नियुक्तियां जल्द होंगी तथा सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समरूप खड़ा करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *