रिम्स में साशी परिषद की बैठक सम्पन्न – 16 अहम एजेंडों पर गहन समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिए कड़े निर्देश
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान), रांची में आज एक ऐतिहासिक बैठक हुई। रिम्स साशी परिषद की इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की।
बैठक में जस्टिस अमरेश्वर सहाय, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, रिमपास निदेशक, वित्त विभाग के प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में उठे मुख्य मुद्दे
बैठक में कोर्ट गाइडलाइन्स के आलोक में 16 प्रमुख एजेंडों पर गहन चर्चा हुई, जिनमें शामिल रहे:
- परचेजिंग में देरी और उससे उत्पन्न समस्याएं
- ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं व खामियां
- रखरखाव व्यवस्था और खराब वेंटीलेटरों की स्थिति
- आवश्यक मशीनों की खरीद और उपयोग
- इलाज की वर्तमान स्थिति और सुधार की रूपरेखा
मंत्री के सख्त निर्देश
- MRI मशीन की खरीद प्रक्रिया को त्वरित गति देने का आदेश
- प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान
- ट्रॉमा सेंटर वेंटीलेटर, बिल्डिंग मरम्मत और साफ-सफाई पर विशेष फोकस
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा
हम रिम्स को देश के बेहतरीन संस्थानों की श्रेणी में लाना चाहते हैं। यह तभी संभव है जब सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
मैंने शुरुआत से कहा है कि हर हाल में व्यवस्था सुधारकर दम लूंगा। बदलाव की बयार अब दिखने लगी है और आने वाले समय में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।




