दुबई में 14 सितंबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबले को लेकर रांची में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।
महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में जहाँ क्रिकेट के प्रति हमेशा जबरदस्त क्रेज रहता है, वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है। युवा क्रिकेटरों ने इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा विरोध जताया और मैच बहिष्कार की मांग उठाई।
युवा खिलाड़ियों ने कहा पहलगाम हमले में जो खून बहा, उसके बदले में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना राष्ट्र का अपमान है।
सैनिकों के बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए पाकिस्तान से किसी भी तरह का खेल संबंध स्वीकार्य नहीं है।”
क्रिकेटरों का कहना है कि भारत को एशिया कप के इस मैच का पूरी तरह से बहिष्कार करना चाहिए और यह संदेश देना चाहिए कि आतंकवाद और खेल को एक साथ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
रांची के युवाओं ने साफ किया कि इस बार एशिया कप का भारत-पाक मैच सिर्फ खेल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश की अस्मिता और शहादत का सवाल है।
